फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chirag Paswan: गंगा आरती में परिवार संग शामिल हुए चिराग पासवान, मंत्रमुग्ध दिखे सभी लोग; खूब उठाया आनंद

Sat, 20 Apr 2024 11:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान परिवार के साथ शनिवार को गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन करने के साथ ही आरती उतारी। इस दौरान पूरा परिवार आरती दर्शन कर मंत्रमुग्ध नजर आया। 
विज्ञापन
चिराग पासवान ने मां गंगा की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में सपरिवार शामिल हुए। चिराग के साथ उनकी माता भी मौजूद थी। चिराग पासवान समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों ने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया व मां भगवती से चिराग पासवान ने पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली मां गंगा की आरती का दर्शन कर चिराग पासवान समेत सभी लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। वह कभी वीडियो बनाते तो कभी तस्वीरें लेते दिखे। गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में चिराग पासवान ने लिखा गंगा आरती का हिस्सा बनना एक पूर्ण दिव्य अनुभव है। मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। आरती में शामिल होकर बहुत आशीर्वाद महसूस हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर चिराग पासवान मौजूद रहे। मां गंगा की आरती के बाद उन्होंने नौका विहार भी किया। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, संरक्षक इंदु शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्र मोमेंटो व प्रसाद देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें