फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: अखिलेश-ओवैसी प्रकरण की तीन मई को होगी सुनवाई, ज्ञानवापी पर विवादित बयान देने का है मामला

Sat, 20 Apr 2024 10:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना में गंदगी और शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी प्रकरण की सुनवाई अब तीन मई को होगी। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत में शनिवार को ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना में गंदगी और शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में तीन मई की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ निगरानी अर्जी दाखिल की है। कहा है कि ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में नमाजियों द्वारा गंदगी फैलाई गई। उनका दावा है कि वह स्थान उनके अराध्य देव शिव का है। 

यह भी कहा कि शिवलिंग जैसी आकृति को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कुछ अन्य नेताओं ने गलत बयानबाजी कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें