फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: ग्रामीणों ने अपने गांवों के बाहर खींची 'लक्ष्मण रेखा', गांव में न करें प्रवेश, वरना...

Sat, 28 Mar 2020 11:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
गांव के बाहर लगाया बैरियर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस जैसे-जैसे भारत में बढ़ रहा है, लोगों ने वैसे ही ऐहितियात बरतने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। ग्रामीणों ने अपने गांव के बाहर एक 'लक्ष्मण रेखा' खींच दी है।

विज्ञापन


सोनभद्र में कोरोना वायरस संक्रमण से खुद और दूसरों को बचाने के लिए कई गांवों के ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं। सदर ब्लॉक के ममुआ गांव में ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर अस्थायी बैरियर लगा दिया है। बैरियर पर लॉकडाउन लिखी तख्ती भी लटका दी गई है। उधर ग्राम पंचायत ढोढरी में भी बैरियर लगा दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से आए लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई तो ग्रामीणों द्वारा गांव के निकासी रोड पर बांस बल्ली से लॉकडाउन कर दिया गया है। स्वास्थ्य की सर्विलांस टीम चतरा आरबीएसके के चिकित्सक डॉ राकेश पांडेय, डॉ बृजेश दूबे, सूर्यकांत शुक्ला समेत लोगों ने गांव-गांव घूमकर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं। ग्राम पंचायत घेवल व ग्राम पंचायत पकरहट पटेल बस्ती में बाहर से आए लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। उनको 14 दिन के लिए घरों में रहने की सलाह दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 748 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यूपी में 51 संक्रमित हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें