नए नियम के अनुसार, बुधवार से अगले निर्देश तक वाराणसी में सुबह 6 से 12 बजे तक अनाज, गल्ला, किराना, जनरल स्टोर, दूध, सब्जी, फल की दुकान और पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन खुलेंगी। सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी, फल और दूध की थोक मंडियां खुलेंगी। थोक मंडियां केवल रिटेल दुकानदारों को सामान बेच सकेंगी। किसी अन्य ग्राहक को सीधे सामान नहीं बेच सकेंगी। ये सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 9 से 2 खुलेंगी।
बाकी के 4 दिन ये 9 से 2 खुल सकती हैं, परंतु केवल अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करेंगी। इन चार दिन कोई रिटेलर इनके यहां नहीं आ सकता। बुधवार को अनाज, गल्ला, रिटेल की थोक मंडियां बंद रहेंगी। दवाई की थोक मंडी प्रतिदन 9 से 2 तक खुल सकती हैं। इनकी होम डिलीवरी पूरे दिन शाम 6 बजे तक हो सकती है। दूध सब्जी, फल रसोई गैस गल्ला, राशन दवाई कूरियर, डाक ये शाम 5 बजे तक खुल सकते हैं।