फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: अब सिर्फ दो घंटे खुलेंगे बैंक और एटीएम, इस समय जमा और निकाल सकेंगे पैसे

Thu, 26 Mar 2020 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी जिले के 475 बैंक की शाखाएं और 600 करीब एटीएम अब शुक्रवार से केवल दो घंटे ही खुलेंगे। खाताधारक अपने खाते में केवल कैश का लेन-देन नहीं कर सकेंगे। बैंकों पर भीड़भाड़ ना होने को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन

 


लीड बैंक मैनेजर मिथिलेश कुमार ने बताया कि नए आदेश के तहत अब बैंक और एटीएम ग्राहकों के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ही खुले रहेंगे। इस संबंध में जिले के सभी बैंकों और शाखाओं को निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने खाताधारकों से अपील की है कि वह 10 से 12 बजे तक मुख्य रूप से जमा निकासी और सरकारी लेन-देन कर सकते हैं। बहुत अधिक संख्या में अन्य कार्य के लिए भीड़ न लगाएं, ताकि लॉकडाउन का सही से पालन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बैंक के अपने मोबाइल ऐप हैं, जिससे खताधारक  घर से फंड ट्रांसफर, आरटीजीएस और नेफ्ट कर सकते हैं। अधिकतर लोगों के पास एटीएम भी है। दुकानों में पॉस मशीन से डिजिटल भुगतान भी कर सकते हैं और यह सही समय है कि अपने झिझक को दूर करते हुए इन माध्यमों को इस दौरान अपनाएं।

एलडीएम ने बैंक कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा बैंककर्मियों के आवागमन में काफी सहयोग दिया जा रहा है। बैंककर्मी भी अपने आप को बचाते हुए सरकारी आदेशों का पालन कड़ाई से करें। कई बैंकों में रोटेशन, वर्क एट होम और 50% स्टाफ में कार्य करने के निर्देश मिले हैं। सभी बैंक उपलब्ध स्टाफ को देखते हुए अपने स्तर से यह सुनिश्चित करें ताकि घर से बाहर भीड़ कम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें