सभी बैंक के अपने मोबाइल ऐप हैं, जिससे खताधारक घर से फंड ट्रांसफर, आरटीजीएस और नेफ्ट कर सकते हैं। अधिकतर लोगों के पास एटीएम भी है। दुकानों में पॉस मशीन से डिजिटल भुगतान भी कर सकते हैं और यह सही समय है कि अपने झिझक को दूर करते हुए इन माध्यमों को इस दौरान अपनाएं।
एलडीएम ने बैंक कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा बैंककर्मियों के आवागमन में काफी सहयोग दिया जा रहा है। बैंककर्मी भी अपने आप को बचाते हुए सरकारी आदेशों का पालन कड़ाई से करें। कई बैंकों में रोटेशन, वर्क एट होम और 50% स्टाफ में कार्य करने के निर्देश मिले हैं। सभी बैंक उपलब्ध स्टाफ को देखते हुए अपने स्तर से यह सुनिश्चित करें ताकि घर से बाहर भीड़ कम हो।