फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

# Lock down के कारण बिक्री न होने से गोदाम में भरा था माल, एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सारा सामान स्वाहा

Fri, 10 Apr 2020 01:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के कटेहर क्षेत्र निवासी साड़ी व्यवसायी नुरुल होदा के मकान में शुक्रवार की सुबह  आग लग गई। पुलिस के साथ पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक साड़ी का बड़ा स्टॉक और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। नुरुल होदा ने बताया कि लॉक डाउन के कारण गोदाम में पूरा माल रखा हुआ था। आग लगने के कारण साड़ी, कपड़ों के थान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं।

विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत कटेहर में रहने वाले नुरुल होदा का चार मंजिला मकान है। मकान के दूसरे तल पर उन्होंने साड़ी का गोदाम बनाया है। सुबह के समय दूसरे मंजिल पर लगे एसी में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। कमरे में साड़ी और कपड़ा होने के कारण देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होती चली गईं।  मकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद नुरुल होदा और उनके परिजनों ने आग लगने की सूचना जैतपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशि भूषण राय और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें