फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार भाजपा सरकार, काशी में दिखा मोदी मैजिक का कमाल 

Sun, 12 Mar 2017 12:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
bjp worker in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 काशी में पीएम नरेंद्र मोदी की मैजिक का कमाल शनिवार को खूब दिखा। पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच और जिले की आठों विधानसभाओं पर भाजपा, गठबंधन के साथी अपना दल सोनेलाल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


विरोधियों को एक भी सीट नहीं मिला। जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में मोदी का जादू दिखाई पड़ा था। उससे बढ़कर विधानसभा चुनाव 2017 में मैजिक चला। चुनाव की घोषणा के बाद तमाम झंझावतों को झेलते हुए आखिरकार पीएम ने अपनी जनता पर विश्वास किया।

एक बार फिर से काशी को ही कर्मभूमि बनाते हुए यहां तीन दिनों तक लगातार जनता दर्शन किया। इस बीच जनसभाएं कर जनता से मन की बात की। रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मस्थली पर जाकर नमन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा गढ़वा घाट आश्रम में जाकर गो सेवा की थी। पीएम का तीन दिन काशी में रहना पार्टी के लिए सार्थक साबित हुआ। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एक सप्ताह तक यहां रुके और संगठन को मजबूत करने में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

जहां कमियां थी उन्हें दूर भी किया। विपक्षी जहां पीएम की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाने में जुटे थे तो वहीं पूरी पार्टी पीएम की प्रतिष्ठा बचाने में जुटी रही। पूरे चुनाव के दौरान केंद्र के सभी मंत्री बारी-बारी से यहां आए और चुनाव को खड़ा किया।

प्रत्याशियों के लिए केंद्रीय मंत्री ने खूब पसीना बहाया। उसी का परिणाम रहा की पार्टी को आठों सीटों पर विजय हासिल हुई। 
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत के बाद केसरियामय हुई काशी 

lahar - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को आठों सीटों पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को पूरी काशी केसरियामय हो गई। दो दिन पहले ही जनता और कार्यकर्ताओं ने जमकर होली मनाई। शहर के चौराहे चौराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कट आउट लगाया गया।

उनका स्वागत मालाओं से करने के बाद केसरिया गुलाल लगाया गया। पहडि़या स्थित मतगणना स्थल, गुलाब बाग, नीचीबाग और कंचनपुर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर केसरिया गुलाल लगाए।

मिठाईयां बांटी। पार्टी का झंडा लेकर ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर डांस किया। जीत की खुशी में लबरेज कार्यकर्ता अपने नए विधायक के साथ विधानसभा क्षेत्रों में गए और जनता को धन्यवाद दिया। शहर के कई इलाकों में डीजे पर केसरिया अबीर गुलाल उड़ाकर भांगड़ा हुआ। 


पार्टी कार्यालय पहुंचे जीते प्रत्याशियों ने संगठन के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा संगठन ने भी प्रत्याशियों का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं के बीच भी 50 टन से अधिक मिठाईयां बांटी गई।

कई जगहों पर मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। कार्यकर्ताओं का जोश देखने के बाद जनता ने भी नए विधायक और कार्यकर्ताओं के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें