फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में हल्की बूंदाबांदी के आसार, पारा लुढ़का

Fri, 21 Apr 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिली है। पुरवा हवा चलने से तेज धूप और उमस कम रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार फिलहाल दो से तीन दिन तक इसी तरह मौसम रहने के अनुमान है।
विज्ञापन


पुरवा हवा चलने और मौसम में नरमी से आसमान में बादल छाए रहने और पूर्वांचल के कई जिलाें में हल्की बूंदाबांदी के आसार है। शुक्रवार को तापमान में प्वाइंट छह डिग्री सेल्सियम गिरावाट दर्ज गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।


शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और पुरवा हवा से दिनभर लू और गर्मी से लोगाें को राहत मिली। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि जमीन की सतह से एक किमी ऊपर तक पुरवा हवा चल रही है। उसके ऊपर पछुवा हवा चल रही है।
विज्ञापन


इससे मौसम नरम हैं। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है। आसमान में ऊंचाई पर बादल छाए रहने केकारण हीटिंग नहीं हो रही है और मौसम में नमी है। पहाड़ी इलाकों जैसे मिर्जापुर, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के आसपास जिलों में शनिवार को गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी हीट वेव में कमी आई है। इसका भी असर तापमान पर पड़ा है। अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह मौसम रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें