फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : विद्यालय में भिड़े गुरुजी, रोने लगे बच्चे 

Fri, 21 Apr 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के अध्यापक गुरुवार को बच्चों के सामने ही भिड़ गए। दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। गुरुजनों को लड़ता  देख बच्चे रोने लगे। अन्य अध्यापकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मथुरापुर प्राथमिक और जूनियर विद्यालय का मुख्य द्वार एक ही है। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सुबह विद्यालय आने के बाद मुख्य गेट अंदर से बंद करवा दिया।

जूनियर हाईस्कूल के एक शिक्षक देर से आए तो चपरासी ने गेट खोल दिया। जिसपर प्राइमरी के शिक्षक चपरासी पर भड़क गए। जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक चपरासी की तरफदारी में बोलने लगे, जिससे दोनों शिक्षकों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक उन्हीं के सामने गाली-गलौज करने लगे। जूता चप्पल तक निकल आया। मारपीट की नौबत देख बच्चे रोते हुए भागने लगे। अन्य शिक्षकों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया। खंड शिक्षाधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें