फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पहुंचा विश्व का पहला चलता फिरता हाईटेक अस्पताल, आधार कार्ड से होगा उपचार

Mon, 20 Aug 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
लाइफ लाइन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हाईटेक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लाइफ  लाइन एक्सप्रेस ने डेरा डाल दिया है। सात डिब्बे वाला विश्व का पहला चलता फिरता अस्पताल ‘लाइफ लाइन’ काशी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद मालगोदाम में चार नंबर की पटरी पर खड़ी की गई है। इसमें कैंसर से लेकर दांतों के परीक्षण तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा है। चिकित्सा व्यवस्था के रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थियों को अपने साथ आईडी के तौर पर आधार कार्ड लाना होगा। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
lifeline - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को आंखों के परीक्षण के साथ इसकी ओपीडी शुरू होगी तथा 30 अगस्त तक परीक्षण और उपचार का दौर चलेगा। ओपीडी सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। लाइफ लाइन एक्सप्रेस 8 सितंबर तक काशी रेलवे स्टेशन के मालगोदाम में खड़ी रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
life line express - फोटो : अमर उजाला
लाइफ  लाइन एक्सप्रेस में  मरीजों की देखभाल के साथ ही इसमें कई तरह के ऑपरेशन भी किए जा सकते हैं। कैंसर के ऑपरेशन की व्यवस्था हाल में की गई है। रविवार सुबह महापौर मृदुला जायसवाल ने फीता काट कर लाइफ लाइन एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इस दौरान इंपैक्ट इंडिया के सीईओ ईजे जोसेफ, प्रो. रोहिणी चोगुले, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह समेत फाउंडेशन के अन्य लोग मौजूद रहे। 

 

4 of 6
life line express - फोटो : अमर उजाला

लाइफ लाइन एक्सप्रेस 27 साल से चल रही है। इस ट्रेन में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों का इलाज हो चुका है। 16 जुलाई, 1991 में शुरू हुई इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन की लाइफ  लाइन एक्सप्रेस में पहले केवल तीन बोगियां थीं। फाउंडेशन के चीफ  ऑपरेटिंग ऑफिसर ईजे जोसेफ  ने बताया कि अब इस ट्रेन में सात बोगियां हो गई हैं। जनरल इंश्योरेंस कंपनी के सौजन्य और प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित लाइफ  लाइन एक्सप्रेस कर्नाटक के बेलारी से चलकर शनिवार रात काशी रेलवे स्टेशन पहुंची है।



 
विज्ञापन

5 of 6
life line express - फोटो : अमर उजाला

इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन की प्रो. रोहिणी चोगुले ने बताया कि लाइफ  लाइन एक्सप्रेस में चिकित्सा व्यवस्था के रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थियों को अपने साथ आईडी के तौर पर आधार कार्ड लाना होगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंख, कटे-फटे होंठ, दांत, घुटने का दर्द व प्रत्यारोपण, स्त्री रोग, कैंसर, पोलियो, मिर्गी आदि रोगों की जांच उपचार व ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। भर्ती होने वाले मरीजों के लिए नि:शुल्क दवाएं, भोजन व आवास की व्यवस्था होगी। मरीजों के साथ एक व्यक्ति, सहयोगी के रूप में रह सकेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
doctor - फोटो : amar ujala

ये है टाइम टेबल
- आंखों का परीक्षण 20 से 23 अगस्त, मोतियाबिंद का ऑपरेशन 23 से 27 अगस्त
- कटे-फटे होंठ और जलने के बाद संकुचन का परीक्षण, 2-3 सितंबर, ऑपरेशन 4-5 सितंबर
- कान के रोगियों का परीक्षण 28 से 30 अगस्त, ऑपरेशन 29 से 2 सितंबर
- पोलियो परिक्षण 2 से 3 सितंबर, ऑपरेशन 4 से 5 सितंबर
- स्त्री रोग जांच व ब्रेस्ट तथा सरवाइक ल कैंसर 21 से 3 सितंबर
- मिर्गी रोगियों का परीक्षण व उपचार 25 से 26 अगस्त
- मुख कैंसर जांच 21 से 3 सितंबर
- दाँतों का उपचार व परीक्षण एक से 7 सितंबर
- परिवार नियोजन कार्यक्रम 25 से 30 अगस्त
- बीपी और शुगर की जांच 20 से 30 अगस्त 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें