पिछले कुछ दिनों से गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को अंतत: रविवार दोपहर बाद में राहत मिल गई। तेज आंधी के बाद एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से बनारस तरबतर हो गया। बारिश से मौसम तो जरूर सुहाना हो गया लेकिन शहर के कुछ इलाकों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की दोपहर बाद अचानक करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। इससे कई दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली और शाम को मौसम सुहावना हो गया। सप्ताह भर से जिस तरह से तेज धूप और उमस बढ़ गई थी, उससे हर कोई बरसात का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था। दोपहर करीब दो बजे आसमान में बादल छाने लगे और करीब ढाई बजे से तीन बजे तक बारिश हुई। तेज बारिश होने से उमस से राहत तो मिली लेकिन शहर के छित्तूपुर, लहरतारा पुल के नीचे, अन्नपूर्णा नगर कालोनी, सिगरा कालोनी, कैंट स्टेशन के सामने आदि जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर अचानक हुई इस बारिश से बचाव के लिए कोई पेड़ तो कोई दुकानों में जाकर बचाव किया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव की वजह से शहर के तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र ओझा के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही गरज-चमक के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तापमान में उतार-चढ़ाव
अधिकतम न्यूनतम
19 अगस्त 36.0 डिग्री सेल्सियस 28.0
18 अगस्त 34.0 27.0
17 अगस्त 34.6 26.7
16 अगस्त 36.0 27.0
15 अगस्त 36.0 27.0
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश होने से उमस से राहत तो मिली लेकिन शहर के छित्तूपुर, लहरतारा पुल के नीचे, अन्नपूर्णा नगर कालोनी, सिगरा कालोनी, कैंट स्टेशन के सामने आदि जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
तेज बारिश होने से उमस से राहत तो मिली लेकिन शहर के छित्तूपुर, लहरतारा पुल के नीचे, अन्नपूर्णा नगर कालोनी, सिगरा कालोनी, कैंट स्टेशन के सामने आदि जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।