भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई के प्रभारी उपेंद्र सिंह के अनुसार शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई गई और फिर केमिकल लगा हुआ 500-500 के नोट 40 हजार रुपये पीड़ित अजीत सिंह को दिया गया। दोपहर में डेढ़ बजे मोहनसराय स्थित मिश्रा कटरा स्थित लेखपाल के अस्थाई कार्यालय में जैसे ही लेखपाल ने 40 हजार रुपये घूस थामा तो उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
रोहनिया थाना अंतर्गत बढ़ैनी खुर्द निवासी संजय वर्मा ने लेखपाल संघ का अध्यक्ष होने के नाते धौंस जमाने की कोशिश की। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, शैलेंद्र राय, पुनीत कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, सुमित कुमार भारती शामिल थे। आरोपी लेखपाल के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा के अनुसार लेखपाल से पूछताछ की जा रही है।
लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। एसडीएम राजातालाब को इसकी जांच सौंपी गई है। अधिकारियों के अनुसार लेखपाल संजय वर्मा को निलंबित किया जाएगा।