फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वृंदावन बांके बिहारी की तर्ज पर काशी विश्वनाथ धाम में भी मिलेगी कानून संबंधी जानकारी

Sun, 18 Dec 2022 09:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में लीगल एड क्लिनिक की स्थापना होगी। इसके जरिए दर्शनार्थियों को कानूनी सहायता, सुझाव मुहैया कराने के अलावा उन्हें विधिक योजनाओं के बारे में भी जानकारियां दी जाएंगी।
 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम का गेट नंबर चार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के साथ ही अब दर्शनार्थी कानूनी संबंधी जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। कानूनी सहायता, सुझाव मुहैया कराने के अलावा उन्हें विधिक योजनाओं के बारे में भी जानकारियां दी जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहल की है। धाम परिसर में ही लीगल एड क्लिनिक की स्थापना होगी।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एडीजे प्रमोद कुमार गिरी ने लीगल एड क्लिनिक खोलने के लिए प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को प्रस्ताव भेजा है। पत्र में स्थापना के लिए उचित दिशानिर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है। इसके पूर्व वृंदावन बांके बिहारी में भी लीगल एड क्लिनिक की स्थापना हो चुकी है।

दुनिया भर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आते हैं। लोक अदालत समेत सरकार की अन्य कई विधिक योजनाओं के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया जा सकेगा। प्रमोद कुमार ने बताया कि मंदिर में दर्शन पूजन को रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन

क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की समस्याओं का निराकरण करना है। काशी में अधिकतर निराश्रित वृद्ध, माताएं भी रहती हैं, जिनके पास रहने के लिए छत और खाने के लिए भोजन नहीं है। ऐसी माताओं की समस्याओं का निराकरण करना भी उद्देश्य है। लीगल एड क्लिनिक खुलने से देश, दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को कानूनी संबंधी अधिक से अधिक जानकारियां दी जा सकेंगी।

धाम परिसर में लीगल एड क्लिनिक खोलने की तैयारी है। दर्शनार्थियों को कानून संबंधी जानकारियां, सहायता और सुझाव भी दिए जाएंगे। सरकार की विधिक योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी हो सकेगा। - प्रमोद कुमार गिरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन

लीगल एड क्लिनिक का अर्थ

प्राथमिक विधिक सेवा केंद्र स्थानीय जनों के विधिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए कार्य करता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्थानीय लोगों को नि:शुल्क व मूलभूत विधिक सेवा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें