फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Governor: वाराणसी के लक्ष्मण आचार्य बने सिक्किम के नए राज्यपाल, समर्थकों में खुशी की लहर

Sun, 12 Feb 2023 05:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मऊ के कई बार के विधायक फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। 
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल की प्रतिमा को नमन करते लक्ष्मण आचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है। वो गंगा प्रसाद का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त हो गया था। इस सूचना के बाद से लक्ष्मण आचार्य के समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी के लम्हों को एक-दूसरे से साझा किया।  

विज्ञापन


वाराणसी के रामनगर निवासी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य लंबे वक्त से भाजपा से जुड़े हुए हैं। संगठन में उनकी गहरी पैठ है। संघ पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण आचार्य मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1977 तक आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले लक्ष्मण आचार्य राम मंदिर आंदोलन में भागीदार रहे हैं।

फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया

पूर्वांचल में गैर ओबीसी के बीच भाजपा की पैठ बनाने का श्रेय इन्हें दिया जाता है। लक्ष्मण आचार्य आदिवासी बहुल सोनभद्र के मूल निवासी हैं। वाराणसी के रामनगर में उनका परिवार रहता है। दूसरी तरफ मऊ के कई बार के विधायक फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

Trending Videos

वह अभी तक बिहार के राज्यपाल के तौर पर सेवा दे रहे थे। बता दें कि देश की राजनीति और लोकतांत्रिक व्यवस्था में रविवार को बड़ी हलचल देखने को मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेश के राज्यपालों को बदल दिया है। कई राज्यों में राज्यपालों का तबादला किया गया है तो वहीं कई जगह नए चेहरों को तवज्जो मिली है। 
विज्ञापन

लक्ष्मण आचार्य ने जताया आभार

लक्ष्मण आचार्य ने ट्वीट कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के प्रति आभार जताया। कहा कि पीएम मोदी के लुक ईस्ट पॉलिसी के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्यों का विशेष महत्व है। वह दक्षिण एशिया के प्रवेश द्वार हैं जिनसे हमारा गहरा सांस्कृतिक और भावनात्मक नाता है। केंद्र की नीतियों के अनुरूप राज्य के जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रण-प्राण से अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें