फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: शराब भट्ठी के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 10 Feb 2023 11:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के रामपुर चकिया गांव स्थित शराब भट्ठी के पास शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बाइक सवार चार हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के रामपुर चकिया गांव स्थित शराब भट्ठी के पास शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बाइक सवार चार हमलावरों ने आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी विजय बहादुर उर्फ बबलू (32) शुक्रवार को देर शाम गांव स्थित शराब भट्ठी के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक आए, उन युवकों से विजय बहादुर की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर युवक बाइक से नीचे उतरे और उस पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है,  पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें