फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के आगे कैंट पर कानून व्यवस्था लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने का फ्लाईओवर अराजकतत्वों का अड्डा बन गया है। किन्नरों के झुंड, आटो चालकों संग पटरी व्यवसायी बेलगाम हो चुके हैं। आए दिन ट्रेन यात्री इनसे पीड़ित हो रहे हैं। पुलिस को बुलाने की कोशिश की तो पुलिस उल्टे उसी के खिलाफ हो जाती है। बीते बुधवार को एक मामला सिगरा थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने हिजड़ों के सामने खुद को बेबस बताया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से को रेलिंग से घेर दिया गया है। उस पर एक यू टर्न कैंट स्टेशन के पास बनाया गया है और दूसरा कमलापति त्रिपाठी के कॉलेज के सामने है। शाम ढलते ही फ्लाईओवर के नीचे कमलापति त्रिपाठी पार्क से पेट्रोल पंप तक आटो वाले पूरी सड़क घेरे रहते हैं। यहां सौ से ज्यादा किन्नर भी माहौल को अराजक बना रहे हैं। इनसे नियमित दुकानदारों को शिकायत है, लेकिन उनकी सुने कौन। यदि कोई यात्री आटो वालों को कुछ कहे तो किन्नरों का समूह खड़ा हो जाता है। फैंटम और पीआरवी किन्नरों की आड़ में यात्रियों को ही डांट कर भगाने लगते हैं। इंग्लिशिया लाइन की ओर भी यही हाल है।
सिगरा पुलिस की ओर से सिपाहियों और पीआरवी की ड्यूटी लगाई जाती है। यदि किसी की कोई शिकायत है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। रात में औचक निरीक्षण किया जाएगा। - प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी वरुणा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें