फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में जल परिवहन का शुभारंभ आज

Fri, 12 Aug 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में जल परिवहन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट शुक्रवार को अहम मुकाम हासिल करेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी राजघाट के समीप स्थित अवधूत भगवान राम घाट से दो मालवाहक जलपोतों को हरी झंडी दिखाकर जल परिवहन का शुभारंभ करेंगे। मालवाहकों के इस ट्रायल रन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 4200 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत इलाहाबाद से हल्दिया तक जल मार्ग विकसित किया जाना है। पहले चरण में वाराणसी से हल्दिया के बीच जल मार्ग विकसित किया जा रहा है।  
विज्ञापन


प्रोटोकाल के अनुसार, गडकरी सुबह 10:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह कार से अवधूत भगवान रामघाट जाएंगे और 11 बजे दोनों मालवाहक जलपोत को कोलकाता के लिए रवाना करेंगे। मालवाहक जलपोत वीवी गिरि में 24 मारुती कार और एमएस जॉय वासुदेब में भवन निर्माण सामग्री लोड की गई है। पता चला है कि ट्रायल रन के लिए आए दोनों मालवाहक जलपोतों के आने-जाने के लिए इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) कछुआ सेंक्चुअरी में प्रवेश के लिए राज्य सरकार के वन विभाग की ओर से मिली वन टाइम परमीशन का इस्तेमाल नहीं करेगी।

कछुआ सेंक्चुअरी में जलपोतों के प्रवेश के पीछे अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि रामनगर जाने का कोई औचित्य नही है। वहीं सूत्रों की मानें तो जिस समय गडकरी आएंगे वह समय परमीशन के हिसाब से उपयुक्त नही है। वन टाइम परमीशन में जलपोतों को सेंक्चुअरी पार करने के लिए सुबह सात से नौ बजे तक का समय ही दिया गया है । 
विज्ञापन


 बहरहाल, गडकरी दोपहर 12:30 बजे छावनी स्थित मल्टीपरपज ग्राउंड पहुंचेंगे और रामनगर में जल परिवहन के लिए मल्टी मॉडल टर्मिनल और नेशनल हाईवे की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शाम पांच बजे लाल बहादुर शास्त्री स्मारक, रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6:15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद रात 8:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें