फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल सपा कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व सांसद, बोले- सरकार के इशारे पर हुआ लाठीचार्ज

Wed, 16 Sep 2020 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घायल कार्यकर्ताओं से मिले सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूबे में बढ़ती मंहगाई, अपराध, बेरोजगारी व निजीकरण के विरोध में वाराणसी में आंदोलन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से समाजवादी पार्टी में जबरदस्ती आक्रोश है। बुधवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल मंडलीय अस्पताल में भर्ती घायल कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता राहुल सिंह यादव, राहुल सोनकर, संदीप सिंह से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने लाठीचार्ज की कड़ी निंदी की और जिला प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व फर्जी मुकदमे में बंद करने का कुचक्र जारी है। सपा कार्यकर्ता कड़ी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। पहली प्राथमिकता जेल में बंद कार्यकर्ताओं को छुड़ाना है। इसके बाद पार्टी नए सिरे से लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की रूपरेखा बनेगी। अब सड़क से लेकर संसद व विधान मंडलों में मामला उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, डॉ उमाशंकर सिंह यादव, लालजी सोनकर, गोलू जायसवाल, प्रधान किशन जायसवाल, किरन जायसवाल, अकरम अंसारी, शंभूनाथ यादव शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें