असम के जोरहाट एयरफोर्स सेंटर के विमान हादसे में जान गंवाने वाले सूरज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने नम आंखों से विदाई दी। पति सूरज सिंह को खो देने के गम में बिलख रही पत्नी शालू सिंह में राष्ट्र को लेकर जज्बा भी दिखा। उन्होंने सूरज के सैल्यूट देकर अंतिम विदाई दी। शहीद सूरज सिंह की पत्नी शालू सिंह ताबूत पर सर रखकर रो रही थीं। उनका सबकुछ लुट चुका था। तीन माह पूर्व 19 फरवरी को ही उसकी शादी सूरज के साथ हुई थी। शालू ने कहा कि इतने कम समय में सूरज मुझे छोड़कर चले गए। शालू ताबूत खोलकर अपने पति के शव को एक बार देखना चाहती थी लेकिन उसकी इच्छा पूरी नही हुई।