फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फुट गहरे गड्ढे में फंसीं दो जिंदगियां, तस्वीरों में देखें पुलिस ने कैसे बचाई जान

Fri, 21 Jun 2019 11:12 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बचाव कार्य करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाल
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गैस अथॉरटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(GAIL) की लापरवाही ने दो जिंदगियों को जोखिम में डाल दिया। गेल की तरफ से गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में दो मजदूर शुक्रवार की दोपहर फंस गए। पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए बिना किसी देर के 10 फुट गहरे गड्ढे से दोनों मजदूरों की जान बचाई। बचाव कार्य की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शुक्रवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा बौलिया के पास गैस अथॉरटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(GAIL) की तरफ से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान दो मजदूर बिहार के गया निवासी छोटू और सुरेश पासवान नीचे गड्ढे में उतरे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अभी मजदूरों ने खुदाई शुरू ही की था कि गड्ढे के आसपास की मिट्टी गिरने लगी। यह देखकर छोटू ने फुर्ती दिखाते हुए ऊपर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह फंस गया। दलदलनुमा मिट्टी में सुरेश भी गर्दन तक ढक गया। दोनों फंसे मजदूरों ने बचाव के लिए शोर मचाया तो बाहर खड़े मजदूरों ने पास के ही एक दुकानदार विनोद गुप्ता को गड्ढे में दो साथियों के फंसे होने की बात बताई। दुकानदार ने तुरंत डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मंडुवाडीह और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। 

4 of 5
घटनास्थल पर पहुंचते ही थानाध्यक्ष गड्ढे में खुद ही उतर कर मजदूरों को बचाने की कोशिश करने लगे। पहले छोटू को बाहर निकाला गया, क्योंकि वह ज्यादा अंदर नहीं फंसा था। लेकिन सुरेश को निकालने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी। क्रेन में रस्सी डालकर सुरेश को बचाया गया। मजदूरों के लिए बचाव कार्य लगभग एक घंटे चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंचे सीओ भेलुपुर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों मजदूर बिहार के हैं और लहरतारा बौलिया में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे। दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, अन्य मजदूरों का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के गेल खुदाई का काम करा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें