शव यात्रा दुल्लहपुर त्रिमुहानी, शहीद चौक जलालाबाद, अमारी रेलवे क्रासिंग होते हुए धामूपुर में स्थित पुराने पर पहुंची। यहां गांव के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद धामूपुर गांव स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में करीब डेढ़ बजे यात्रा पहुंची।
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी (फाइल फोटो)
यहां पर जिलाधिकारी के बाला जी, पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी, विधायक सुनीता सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
इसके बाद इलाहाबाद मध्य यूपी एमपी सबेरी के बिग्रेडियर आरपी सिंह, कर्नल वाराणसी 39 जीटीसी बटालियन विजेंद्र सिंह, वाराणासी कमांडर एसएम 315 फील्ड रेजिमेंट एसएन डीबी सिंह 12 एनसीसी बटालियन गाजीपुर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी। इसके बाद जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद शव यात्रा पार्क से कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान में पहुंची, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।