फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के ध्रुपद मेले की अंतिम निशा : संगीत की रसधार से किया बाबा का अभिषेक, मुंबई के कलाकार ने बजाया पखावज

Thu, 27 Feb 2025 12:46 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ध्रुपद मेले के अंतिम दिन भक्तों में उत्साह देखने को मिला। कलाकारों ने प्रस्तुती दी और पखावज का वादन सुन श्रोता मुग्ध हो गए। महाशिवरात्रि की निशा ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। सुरों की त्रिवेणी में महादेव के भक्त मगन दिखाई दिए।
 
विज्ञापन
ध्रुपद मेले की अंतिम निशा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर भक्तों ने संगीत की रसधार से बाबा का अभिषेक किया। कला साधकों ने गंगा के तट और ध्रुपद तीर्थ से संगीत की ऐसी त्रिवेणी प्रवाहित की। इससे बाबा भोलेनाथ भी मगन हो उठे। वहीं, काशी नरेश परिवार के अनंत नारायण सिंह ने इस वर्ष के वरिष्ठ व युवा कलाकारों की घोषणा की। कहा, सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों को संरक्षित की जाएगी।

विज्ञापन


यह मौका महाराज बनारस विद्या मंदिर न्यास व ध्रुपद समिति की ओर से तुलसी घाट पर चल रहे महाशिवरात्रि को समर्पित पांच दिवसीय 51वें अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद मेले की अंतिम निशा का था। मुंबई के कलाकार सुखद मुंडे स्वतंत्रत पखावज वादन से शुरुआत हुई। उन्होंने वादन में अपने पिता व गुरु पं. माणिक मुंडे जी की शैली से शिव को नमन किया।

सारंगी पर गौरी बनर्जी सती ने संगत की। डेविड अल कबीर रुद्रवीणा बजाकर राग देस में आलापचारी और चौताल में निबद्ध ध्रुपद रचना को विस्तार दिया। दिल्ली के पं. डालचंद्र शर्मा ने पखावज पर चौताल में वादन के साथ फरमाइशी चक्करदार, तिहाइयां बजाईं।
विज्ञापन


वरिष्ठ गायक उस्ताद वासिफउद्दीन डागर, पं. प्रेम कुमार मलिक, डॉ. संतोष दास अनुरागी पखावज, राजेश सेंढ, संतोष कुमार, शिशिर कर्मकार गायन, पं. रवींद्र नारायण गोस्वामी सुरबहार की भी प्रस्तुतियां हुईं। 

पं. डालचंद शर्मा को लाइफटाइम पुरस्कार
इसमें वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों को पुरस्कृत हुए। अनंत नारायण सिंह, ध्रुपद मेला के संयोजक व श्रीसंकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्रा एवं मेले के संस्थापक सदस्य संगीतज्ञ डॉ. राजेश्वर आचार्य ने भी उन्हें सम्मानित किया।

महाराज बनारस विद्या मंदिर न्यास ने वरिष्ठ पखावज वादक पं. डालचंद शर्मा को लाइफटाइम पुरस्कार, पखावज के युवा कलाकार सुखद मुंडे को डॉ. विभूति नारायण सिंह पुरस्कार, स्वाति तिरुनाल पुरस्कार विचित्र वीणा वादन वाराणसी के डॉ. संजय वर्मा, गायन में मलिक बंधु प्रशांत मलिक एवं निशांत मलिक को संयुक्त रूप से दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें