छात्रों का दावा कि रिक्त सीटों पर दाखिला 25 फरवरी तक हुआ है। यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षा में वाराणसी सहित पांच जिलों में लगभग तीन लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभी तक करीब 2,90,000 परीक्षा फार्म भरे गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन मांग पर विचार कर रहा है। आवेदन का डाटा तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब छात्रों को डिजिटल नोटिस बोर्ड पर जानकारी मिलेगी। कुलपति प्रो. एके त्यागी की पहल पर विश्वविद्यालय परिसर में दो डिजिटल नोटिस बोर्ड लगाए गए हैं। विश्वविद्यालय की संपूर्ण सूचनाओं को अब नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले कराया जाएगा।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि पहला डिजिटल नोटिस बोर्ड मानविकी संकाय और दूसरा पंत प्रशासनिक भवन के सामने स्थापित किया गया है। दोनों नोटिस बोर्ड पर विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी खबरों का नियमित रूप से डिस्प्ले किया जाएगा। ब्यूरो