फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम में लेजर शो: पांच और छह नवंबर को नमो घाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन, देव दीपावली के लिए खास तैयारी

Fri, 16 Sep 2022 10:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पहली बार गंगा महोत्सव का आयोजन नमो घाट पर पांच और छह नवंबर को होगा। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। देव दीपावली पर बगैर लाइफ जैकेट के किसी भी नाव का संचालन नहीं किया जाएगा
विज्ञापन
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा महोत्सव का आयोजन पहली बार नमो घाट पर पांच और छह नवंबर को होगा। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। देव दीपावली पर बगैर लाइफ जैकेट के किसी भी नाव का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही गंगा घाटों पर स्वच्छता और सफाई की व्यवस्था को बेहतर रहेगा। गुरुवार को मंडलीय सभागार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने नवंबर माह में होने वाले गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों पर बैठक में अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कीं।

विज्ञापन

नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर ने बताया कि गंगा महोत्सव की शृंखला में आयोजित होने वाला गांधी शिल्प मेला बेनियाबाग में आयोजित होगा। देव दीपावली पर स्वयंसेवी संस्थाओं को उपलब्ध कराए जाने वाले दिनों की सूची तैयार किए जाने का निर्देश दिया। लेजर शो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा घाट पर आयोजित होगा। गंगा घाटों एवं सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ एंबुलेंस की भी समुचित व्यवस्था रखें। प्रमुख गंगा घाटों पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन अवश्य करें। कमिश्नर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली के अवसर पर गंगा में चलने वाली नाव पर लाइफ जैकेट अनिवार्य होगा और नाव पर उसकी क्षमता से अधिक सैलानी कतई न बैठने पाएं। सुरक्षाकर्मी इस पर भी पैनी नजर रखें।
विज्ञापन

गंगा का तट - फोटो : facebook
योग दिवस की तर्ज पर हर घाट पर तैनात होंगे कर्मचारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि योग दिवस की तर्ज पर प्रत्येक गंगा घाट पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने देव दीपावली पर्व के पश्चात भी गंगा घाटों पर कतई गंदगी न होने देने की हिदायत दी। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में जाम की समस्या का निस्तारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें