फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंका में आधी रात बाद नशे में धुत युवकों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका स्थित मालवीय चौराहा के समीप रविवार की आधी रात बाद शराब के नशे में धुत युवक अपने एक साथी से मारपीट के बाद उपद्रव करने लगे। उपद्रवी युवकों ने पटरी पर खड़ी मोटरसाइकिलें, साइकिल और ठेले पलटने के साथ ही सड़क से गुजर रहे वाहनों पर ईंट फेंकी। इस दौरान लोगों से बदसलूकी भी की गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रव कर रहे युवक भाग निकले। हालांकि सोमवार की भोर पुलिस ने भगवानपुर निवासी एक युवक को पकड़ कर चालान किया। अन्य चार युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लंका स्थित मालवीय चौराहा के समीप रविवार की आधी रात बाद एक बाइक पर सवार होकर नशे में धुत भगवानपुर निवासी तीन युवक आए। कुछ ही देर में उनके दो-तीन अन्य दोस्त भी आए। बातचीत के दौरान ही सब मिलकर अपने ही एक दोस्त को पीटने लगे। मारपीट से आहत युवक बाइक स्टार्ट कर निकला तो नशे में धुत उसके अन्य दोस्त राहगीरों से बदसलूकी करते हुए बाइक, साइकिल और ठेले पलटने लगे। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहनों की ओर ईंट फेंकी गई। इसके साथ ही राहगीरों और बीएचयू अस्पताल के मरीजों के तीमारदारों से अभद्रता और गालीगलौज की गई। नशे में धुत युवकों के उपद्रव की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी भाग निकले।
--------------------------------
बर्दाश्त नहीं की जाएगी मनमानी, सख्ती से होगी कार्रवाई
लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि नशे में धुत युवकों की करतूत की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स भेजी गई। भोर में भगवानपुर निवासी सावन सोनकर मिला तो उसका चालान किया गया। चार अन्य की तलाश की जा रही है। सभी के अभिभावकों को चेतावनी दी गई है कि अब यदि उनके लड़के ऐसी किसी भी घटना में संलिप्त मिले तो गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगवा चौकी इंचार्ज और लंका पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि वह क्षेत्र की गतिविधियों और नजर रखें। किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। कानून का जो उल्लंघन करेगा, वह कड़ी कार्रवाई की जद में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें