फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल मंच पर गंगा उत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में गंगा उत्सव का आयोजन वर्चुअल मंच पर हुआ। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र ने की। उन्होंने गंगा के साथ बचपन की जुड़ी स्मृतियों का साझा किया। वाराणसी से शास्त्रीय गायिका डॉ. रेवती साकलकर ने गंगा जमुनी पर मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

दो दिवसीय गंगा उत्सव के पहले दिन मिनी गंगा क्वेस्ट में चार हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। कोरिया, जर्मनी, नीदरलैंड के राजदूतों ने गंगा उत्सव के लिए संदेश दिया। कहानी जंक्शन में मां गंगा के कई अनछुए और अनसुने पहलुओं के साथ कई दिलचस्प किस्से, कहानियां सुनाए गए। दिल्ली समेत गंगा किनारे वाले कई जिलों में गंगा उत्सव का आयोजन हुआ।
गंगा टास्क फोर्स ने एनसीसी कैडेटों के साथ वनीकरण अभियान चलाने के साथ युवाओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया। जिसमें गंगा तट पर काम करने वाले गंगा प्रहरियों, गंगा मित्रों आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया का संबोधन होगा। इनके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सदगुरु जग्गी वासुदेव भी संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें