फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदार को एक दिन और इंतजार

Tue, 17 Mar 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के सफर पर निकला ‘सूर्य दूत’ (सोलर इंपल्स-2) अब बुधवार की शाम 7:30 बजे अहमदाबाद से बनारस पहुंचेगा। खराब मौसम के चलते अहमदाबाद से बनारस के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले विमान की उड़ान एक दिन और आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पहले इस विमान को मंगलवार की शाम लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर ‘सोलर इंपल्स-2’ की टीम के सदस्यों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक में विमान की लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान बरती जानी वाली सावधानियों के बाबत चर्चा की।

सोलर इंपल्स-2 टीम की सदस्य और अभियान की मीडिया कोआर्डिनेटर क्लाउडिया ने बताया कि तेज हवा, धुंध और बारिश की स्थिति में विमान को उतारना मुमकिन नहीं है। लैंडिंग के दौरान विशेषज्ञों की पूरी टीम रनवे पर होगी और इसे उतारने में तमाम तरह की सावधानियां बरती जाएंगी।
विज्ञापन


इस टीम ने बैठक में लैंडिंग और टेकऑफ आपरेशन का वीडियो फुटेज भी दिखाया। उधर, एयरपोर्ट निदेशक एसके मल्लिक ने बताया कि सौर ऊर्जा चालित विमान को 30 से 35 विशेषज्ञों की मदद से उतारा जाना है। अभियान दल ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी को सूची भेज दी है। उसी सूची के आधार पर यहां उन्हें पास जारी किया जाएगा।

रात में विमान डेल्टा टैक्सी वे के पास वाले एप्रन पर रहेगा। यहां विमान की मरम्मत के लिए चार्जिंग प्वाइंट और अतिरिक्त रौशनी की मांग की गई है। जिसे उन्हें मुहैया कराया जाएगा। बैठक में अभियान दल के दस सदस्यों के साथ ही एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी एचके ब्रह्मा, एटीसी, फायर और हैंडलिंग एजेंसी के प्रमुख मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें