फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली देखने आएंगे लालकृष्ण आडवाणी, सीएम योगी का कार्यक्रम स्थगित

Fri, 03 Nov 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : demo
विज्ञापन
देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छटा निहारने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी चार नवंबर को वाराणसी आएंगे। सीएम योगी के आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
विज्ञापन


आडवानी के  सचिव ने मंगलवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र से देव दीपावली के बारे में जानकारी ली है। साथ ही, उनके वाराणसी आगमन के बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद इसकी अधिकृत सूचना भी डीएम कार्यालय को प्राप्त हो गई।

प्रशासन के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी चार नवंबर को बेटी एवं परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ यहां आएंगे। देव दीपावली देखने के बाद यहां रात्रि विश्राम करेंगे। पांच नवंबर को  काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन


उधर, नागरिक उड्डयन एवं सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा के भी आने की उम्मीद है। उनके मंत्रालय की ओर से भी मंगलवार को देव दीपावली के  संबंध में जानकारी ली गई। राज्यपाल रामनाईक के भी आने की उम्मीद है।

मॉरिशस दौरे की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आ पाएंगे। आचार संहिता लागू होने की वजह से प्रदेश के किसी मंत्री के आने का कार्यक्रम अब तक नहीं बना है। 
विज्ञापन

होटलों की बुकिंग फुल, चढ़ गए बजड़ों के दाम

गत वर्ष की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
 देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छटा निहारने के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मद्देनजर होटलों में बुकिंग करीब-करीब फुल हो गई है। इसी प्रकार बजड़े और छोटी नावों को भी बुक करा लिया गया है।

इस बार देव दीपावली चार नवंबर को है। इस दिन बनारस के 84 गंगा घाटों की छटा देखते ही बनती है। इसका साक्षी बनने के लिए पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं। इसके लिए नगर के होटल और उस दिन और एक दिन पहले और बाद के लिए बुक हो गए हैं।

देव दीपावली के लिए बजड़े और नाव मिलना मुश्किल हो रहा है। पर्यटन एजेंसियों ने तो छह महीना पहले से ही बजड़े बुक कर रखे हैं और अब इनके दाम आसमान छू रहे हैं। मंझोली और छोटी नौकाओं की भी बुकिंग हो चुकी है। इस अवसर को टूर एंड ट्रेवल एजेंसियां भी अपने फायदे के लिए भुनाने में जुट गई हैं।

गंगा घाटों पर 1700 से ज्यादा नाव और बजड़े हैं। इनके कम पड़ने पर चुनार, मिर्जापुर, कैथी, सराय मोहना की भी नावें भी रोशन के इस पारंपरिक पर्व के लिए बुक हो रही हैं। इस बार बड़े बजड़े की बुकिंग 2.50 लाख में तो मझोले 1.50 लाख से लेकर 80 हजार तक में की जा रही है।

बड़ी नाव 20 से 25 हजार तो मझोली 15 हजार और छोटी नाव पांच से 10 हजार रुपये में बुक की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें