फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में आडवाणी ने मनाया अपना 90वां जन्मदिन, खिड़किया घाट पर जलाए 90 दीपक

Sun, 05 Nov 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शनिवार को अपना 90वां जन्मदिन काशी में मनाया। अपनी बेटी प्रतिभा के साथ दोपहर में पहुंचे आडवाणी का बाबतपुर एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में विश्राम के बाद शाम वह शाम को देव दीपावली देखने गंगा तट पर पहुंचे। खिड़किया घाट पर उन्होंने 90 दीये जलाए और बजड़े पर सवार होकर उन्होंने घाटों की छटा निहारी।

आठ नवंबर 1927 को जन्मे आडवाणी ने हिंदी माह के अनुसार अपना जन्मदिन मनाया। बाबतपुर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और अशोक धवन आदि उनका हालचाल पूछने सर्किट हाउस पहुंचे। शाम को खिड़किया घाट पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के साथ उन्होंने दीपदान किया।

यहां से संत मोरारी बापू के लिए बना गए बजड़े कैलाश पर सवार होकर अस्सी तक दीपों से जगमगाते घाटों की आभा देखी। उनके साथ मौजूद भाजपा के नेताओं ने बताया कि देव दीपावली देखने के बाद आडवाणी बहुत खुश थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि निकाय चुनाव पर उनसे किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें