फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग: डाफी टोल प्लाजा के पास कंटेनर से कुचलकर छात्र नेता की मौत, चालक के खिलाफ केस

Fri, 03 Oct 2025 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डाफी टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा हुआ। जिसमें लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के छात्र नेता की मौत हो गई। घटना को लेकर पूर्व सांसद समेत अन्य ने शोक जताया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के समीप कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार वीरेंद्र यादव उर्फ बंटी (32) की मौत हो गई। वहीं, साथी मुलायम यादव घायल हो गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने रामनगर में दाह संस्कार किया। मुगलसराय के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी रहे वीरेंद्र यादव के निधन पर सपा के पूर्व सांसद समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया। पिता विजयीराम ने ट्रक चालक के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ बंटी अपने मित्र दुल्हीपुर निवासी मुलायम यादव के पिता रामदेव को बीएचयू अस्पताल से देखकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक मुलायम यादव चला रहा था और वीरेंद्र पीछे बैठा था। डाफी टोल प्लाजा से 300 मीटर आगे जैसे ही मुलायम बाइक लेकर आगे बढ़ा कि पीछे से नागालैंड रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही वीरेंद्र को कुचलते हुए ट्रक भाग निकला।

हादसे में हेलमेट लगाया मुलायम घायल हुआ और वीरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुलायम को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीर सुजीत यादव ने आरोपी ट्रक का फोटो मोबाइल से खींचा। पिता विजयीराम ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र यादव उर्फ बंटी इकलौता बेटा था। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज कराया। चंदौली के मुगलसराय स्थित लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के छात्र नेता वीरेंद्र की मौत पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सपा नेता राजेश यादव, अजीत यादव आदि ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें