Varanasi News: वाराणसी में शहरी विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात मॉडल लागू होगा। इसके लिए काशी के तीन अधिकारी अहमदाबाद एक्सपोजर विजिट पर गए।
गुजरात के अहमदाबाद एक्सपोजर विजिट पर काशी के अधिकारी गए हैं। इन अधिकारियों में मंडलायुक्त एस राजलिंगम, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा शामिल हैं। जो वहां के विकास मॉडल को देखने के बाद यहां भी लागू करेंगे।
विज्ञापन
वहां पर गए अधिकारी सभी चीजों को समझ रहे है। अधिकारियों के अनुसार गंगा के किनारे स्थित काशी में शहरी विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात मॉडल को लागू किया जा रहा है। इसमें जनभागीदारी, ग्रामीण विकास और निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियां शामिल हो सकती हैं।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों का विकास करना ताकि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
शहर में सड़कों, घाटों और अन्य बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करना ताकि शहर के निवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए सुविधाएं बेहतर हो सकें। ग्रामीण विकास के मॉडल को अपनाना, जिसमें लोगों की आजीविका को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाता है। गुजरात मॉडल के तहत निवेश को आकर्षित करने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों का निर्माण करना, जो निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा दे सकता है।