फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्यपाल के पड़ोसी के घर लाखों की चोरी, पुलिसिंग पर सवाल; चोरियों का खुलासा नहीं होने से परेशान हैं लोग

Wed, 12 Nov 2025 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में उसके घर चोरी हुई, जो असम के राज्यपाल के पड़ोसी हैं। इसके पहले भी कई चोरियों का पर्दाफाश नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
बिखरे सामान को दिखाती भुक्तभोगी महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों रामनगर में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि नगर के मोहताज खाना स्थित असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के घर के समीप रहने वाले लोगों का भी घर सुरक्षित नहीं हैं, जबकि उनके आवास पर चौबीसों घंटे पुलिस की तैनाती है। ऐसे में चोरी की घटना होने से लोगों में भय व्याप्त है। 

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के मोहताज खाना निवासी जवाहर लाल द्विवेदी के घर में घुस कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।

जवाहरलाल द्विवेदी नित्य की भांति खाना खाकर अपनी पत्नी पुष्पा के साथ एक कमरे में सो रहे थे। मकान के पीछे की चारदीवारी फांदकर चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। जिस कमरे में दंपती सो रहे थे। उस कमरे का दरवाजा बंद नहीं था। आधी रात के बाद चोर दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और आलमारी के नीचे रखे संदूक को उठा ले गए। जवाहर लाल ने बताया कि संदूक में दो 10 ग्राम के सोने का सिक्का और दो ग्राम के तीन सोने के सिक्के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

बताते चलें कि इससे पूर्व रामपुर के सीतापुरी कालोनी में छठ पर्व पर चोरी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकतें कैद हुई थीं। आज तक उस चोरी का राजफाश नहीं हुआ। बीते चार दिन पूर्व  पुराना रामनगर के विश्वमित्र पुरम कालोनी निवासी सेना में सूबेदार के पद पर तैनात बलिराम पांडेय के घर को चोरों ने खंगाला था। उसी कालोनी में रहने वाले मिर्जापुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात टीएन सिंह के घर हुई चोरी के अलावा उसी कालोनी से एक बाइक का अभी तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है।
थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। क्राइम टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें