वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन के निर्माण कार्य के लिए लहरतारा से डीएलडब्ल्यू मार्ग का कुछ हिस्सा एक महीने के लिए बंद किया गया है। इस मार्ग पर पर जितने क्षेत्र में निर्माण कार्य होगा उतने क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज गर्ग ने बताया कि चौकाघाट हादसे से सबक लेते हुए सुरक्षा पहलुओं पर अधिक जोर दिया जा रहा है।
निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार का हादसा न हो इसे ध्यान में रखकर लहरतारा से डीएलडब्ल्यू मार्ग को बंद किया गया है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले और व्यापार करने वालों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में महमूरगंज मिलेगा। इसके चलते मंडुवाडीह और चांदपुर के आस पास इलाके में जाम की समस्या रहेगी। दरअसल नई डिजाइन के चलते फोरलेन को जीटी रोड पार कराया जा रहा है।
इसके चलते किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए इसे ध्यान में रखकर रास्ता बंद किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि जनहित में ध्यान में रखकर एक महीने रास्ता बंद करने की अनुमति दी गई है। इस दौरान यातायात को बेहतर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान लगाए गए हैं। जो जाम वाले इलाके में यातायात को रेगुलेट करेंगे।