फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में महिला दरोगा घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दहेज मामले में मांगे थे एक लाख

Wed, 22 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
महिला दरोगा गीता यादव(चादर में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के वाराणसी में महिला दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। 20 हजार रुपये घूस लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिला दरोगा ने दहेज उत्पीड़न के एक आरोपी का नाम हटाने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे।

दरोगा गीता यादव को शिवपुर क्षेत्र के भरलाई से एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया।  गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना के कौड़ीराम की निवासिनी दरोगा गीता के खिलाफ शिवपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी अभिषेक पाठक कैंट रेलवे स्टेशन पर टीटीई पद पर हैं। अभिषेक की पत्नी पूजा बीते तीन साल से मायके में रहती है। पूजा ने अभिषेक, उनकी बहन और मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित अन्य आरोपों में बीते 27 जून को मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की जांच दरोगा गीता यादव को सौंपी गई थी। अभिषेक ने बताया कि दरोगा गीता यादव उनके घर आई थी और सभी को जेल भेजने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

महिला दरोगा गीता यादव - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक ने अपनी विवाहिता बहन का नाम मुकदमे से हटाने की गीता यादव से गुहार लगाई थी। इसके बदले में गीता यादव ने अभिषेक से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि एक-दो धाराएं भी वो कम कर देगी। बातचीत के बाद मामला 80 हजार रुपये पर तय हुआ।

बीते सितंबर महीने में अभिषेक ने 30 हजार रुपये गीता को दिए। इसके बाद गीता बाकी रुपये जल्द देने का दबाव अभिषेक पर बनाने लगी और 16 नवंबर को उसके घर जा धमकी। इससे घबराए अभिषेक ने 18 नवंबर को एंटी करप्शन को मामले से अवगत कराया।


एंटी करप्शन द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार अभिषेक ने मंगलवार को दोपहर बाद गीता को अपने घर 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर रामसागर ने बताया कि गीता ने जैसे ही 20 हजार रुपये हाथ में थामे वहां मौजूद इंस्पेक्टर प्रेमशंकर दुबे, सरोज पांडेय व गोविंद वल्लभ जोशी की टीम ने उसके हाथ धुलवाकर उसे हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें