फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव, प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो रही बाइक

Thu, 09 Jun 2022 04:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक की पड़ताल में प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर के पास एक रेल कर्मचारी मोटर साइकिल चलाते जाते दिखे तो प्लेटफार्म नंबर आठ पर मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय के बगल में फुट ओवरब्रिज के पास ही दर्जनों मोटर साइकिल खड़ी थी। 
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े दो पहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बनारस रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म जहां यात्री खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं, वहां दो पहिया वाहन ऐसे खड़ा हो रहे हैं, जैसे कि यह प्लेटफार्म नहीं बल्कि मोटर साइकिल स्टैंड हो। प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रिजर्वेशन डिस्प्ले बोर्ड (टीवी डिस्प्ले) में नेटवर्क भी नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की हकीकत की पड़ताल में इसी तरह का दृश्य दिखा। बनारस रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक की पड़ताल में प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर के पास एक रेल कर्मचारी मोटर साइकिल चलाते जाते दिखे तो प्लेटफार्म नंबर आठ पर मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय के बगल में फुट ओवरब्रिज के पास ही दर्जनों मोटर साइकिल खड़ी थी।

इधर से आरपीएफ जवान सहित सभी लोग आ जा रहे थे, लेकिन किसी ने इसको हटवाया नहीं।  पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ  अशोक कुमार ने कहा कि गाड़िया प्लेटफॉर्म पर नहीं खड़ी होनी चाहिए। यदि ऐसा है तो संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इसे ठीक कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्वेशन डिस्प्ले बोर्ड पर दिख रहा नो सिग्नल

बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन-चार पर लगाया गया रिजर्वेशन डिस्प्ले बोर्ड पर भी बुधवार की दोपहर 12:40 बजे नो सिग्नल लिख कर आ रहा था। कलर टीवी लगे इस डिस्प्ले बोर्ड पर ही रिजर्वेशन कराने वालों का विवरण दिखता है। यात्री बार-बार इधर देख रहे थे कि उनके रिजर्वेशन की जानकारी इस पर नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें