फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निर्माणाधीन होटल की पांचवीं मंजिल से पोर्टिगो शेड गिरने से मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Feb 2026 12:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में निर्माणाधीन होटल की पांचवीं मंजिल से पोर्टिगो शेड गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
छत से गिरा मलबा और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में सिद्धगिरी बाग में मंगलवार की शाम निर्माणाधीन होटल के पांचवीं मंजिल से पोर्टिगो शेड गिरने से मजदूर दिनेश कुमार (38) की मौत हो गई। वहीं, साथी अमन कुमार घायल हो गया। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में अमन को भर्ती कराया गया। सिगरा पुलिस ने दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
सिगरा थाना क्षेत्र के चेतगंज निवासी श्याम अरोड़ा का यामाहा कंपनी का ऑटोमोबाइल शोरूम है। शोरूम के ऊपर पांच मंजिला होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। कछवा रोड के डेडवा गांव निवासी दिनेश कुमार (38) और उसका साथी अमन मौर्या (35) प्रथम तल के बाहरी हिस्से में पुट्टी लगा रहे थे। इस बीच भवन के पांचवें मंजिल से अचानक से पांच फीट का पोर्टिगो शेड नीचे गिर गया, जिसके जद में आकर दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अमन के हाथ पर चोट आई। 

सिगरा पुलिस और शोरूम कर्मचारियों ने दोनों मजदूरों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। छानबीन में सामने आया कि पांचवें तल की अनुमति नहीं थी। सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि होटल निर्माण से संबंधित अनुमति की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; चंदौली में दर्दनाक हादसा: खेलते समय कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, खेत में पपीता तोड़ने गए थे मासूम
विज्ञापन


वहीं इस मामले में वीडीए द्वारा केवल चार मंजिल निर्माण की अनुमति दी गई थी। बावजूद रूफ टॉप पर टिनशेड और पोर्टिगो शेड लगाकर पांचवें फ्लोर का रूप दिया गया था। इस आगे से ढकने के लिए पोर्टिगो शेड लगाया गया था। शोरूम के गार्ड संजय ने बताया कि सोमवार को बंदरों ने पोर्डिगो शेड को हिला दिया था। शाम को वह अचानक नीचे गिर गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें