फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दर्दनाक हादसा: खेलते समय कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, खेत में पपीता तोड़ने गए थे मासूम

Wed, 18 Feb 2026 12:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां खेलते-खेलते दो बच्चे खेत से कुछ दूरी स्थित खुले कुएं के पास पहुंच गए। जहां पैर फिसलने से दोनों कुएं में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हर्ष और अंकुश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के गोलाबाद गांव में मंगलवार दोपहर को खेलते समय दो मासूम बिना मुंडेर वाले कुएं में गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत में पपीता तोड़ने गए थे। 
विज्ञापन


सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि क्षेत्र के गोलाबाद गांव निवासी सरोज यादव का बेटा अंकुश (9) और रामेश्वर केसरी का बेटा हर्ष (8) अपनी बहनों कृति और निधि के साथ मंगलवार की दोपहर में खेत में पपीता तोड़ने गए थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे खेत से कुछ दूरी स्थित बिना मुंडेर वाले खुले कुएं के पास पहुंच गए। पैर फिसलने से दोनों कुएं में गिर गए। 

अंकुश और हर्ष को कुएं में गिरते ही कृति और निधि ने शोर मचाया। इस बीच गांव के ही दो गुलशन और जयप्रकाश पहुंच गए। दोनों ने साहस दिखाते हुए कुएं में छलांग लगाकर बच्चों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण दोनों बच्चों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. सत्या ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें