फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक से मार्बल-पत्थर उतारते समय दबा मजदूर, मौत; वाहन छोड़ कर चालक भागा

Sun, 12 May 2024 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: साथी मजदूरों ने बताया कि रामबरत के दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने फोन करके उसके परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
इसी ट्रक पर हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ में निर्माणाधीन एक मकान में राजस्थान से आए ट्रक से मार्बल और पत्थर उतारते समय एक मजदूर दब गया। हादसे में मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पत्थर को हटाकर उसके नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के पचवनिया गांव निवासी रामबरत (48) ट्रक से सामान उतारने का काम करता था। रविवार की दोपहर राजस्थान से मार्बल और पत्थर लेकर एक ट्रक चालक सातोमहुआ में एक निर्माणाधीन मकान के सामने आया। ट्रक पर लदे पत्थर और मार्बल को उतारने के लिए रामबरत के साथ अन्य मजदूर भी वहां पहुंचे। पत्थर उतारते समय बांस का डाठ लगाकर पत्थरों को रोका गया था। 
विज्ञापन


डाठ अचानक टूट गया और ट्रक पर लदे पत्थरों का भार रामबरत के ऊपर ही आ गया। पत्थरों से दबने के चलते रामबरत की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें