फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराश : खुशबू ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बुलंदशहर को पटखनी देकर हरहुआ के भरथरा गांव की खुशबू पटेल ने स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही सीनियर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। बनारस लौटी खुशबू का बृहस्पतिवार को गांव और देववाड़ी इंटर कॉलेज में सम्मान हुआ। बनारस से पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कौशल ने रजत और दानिश ने भी कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

खुशबू ने बताया कि पहली बार राज्यस्तरीय सीनियर कुराश प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। मुकाबला बुलंदशहर की खिलाड़ी से था। जिसे हराकर स्वर्ण पदक जीता। पावरलूम चलाने वाले पिता मंत्री पटेल ने बताया कि तीन बेटियों में खुशबू बचपन से होनहार है। बड़ी बेटी पढ़ाई करती है जबकि छोटी वाली वालीबॉल खिलाड़ी है।
जिला कुराश संघ के सचिव अजीत पाल ने बताया कि सीनियर नेशनल प्रतियोगिता 24 दिसंबर से जम्मू कश्मीर में होगी। इस मौके पर देववाड़ी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश सिंह, राजेश पाल, निरंजन पाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें