फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराश : काशी की तीन बहनों ने यूपी को बनाया चैंपियन, मां के साथ सब्जी की दुकान में बंटाती हैं हाथ

Wed, 08 Jan 2025 05:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कुराश की 68वीं राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में तीन बहनों ने यूपी को चैंपियन बनाया। इनमें प्रीति ने गोल्ड, प्राची ने सिल्वर और शशि ने ब्रॉन्ज जीता है। तीनों बहनें सब्जी की दुकान में मां का हाथ बंटाती हैं। 
विज्ञापन
प्रीति ने गोल्ड, प्राची ने सिल्वर और शशि ने ब्रॉन्ज जीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भर्थरा मथुरा की रहने वाली जैन सगी बहनों ने कुराश की 68वीं राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जोतकर यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बन्ना दिया। तीनों रामेश्वर के युगल बिहारी इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के उयपुर में खेली गई थी।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने वाली बड़ी बहन प्रोति पटेल दसवीं में पढ़ती हैं। जुड़वा बहनों में प्राची ने रजत और शशि ने कांस्य पदक जीता है। दोनों नौवीं में पढ़ती हैं। तीनों के पिता का निधन छह महीने पहले हो चुका है। परिवार पर आर्थिक संकट आने पर मां सरिता पटेल मधुरापुर बाजार में सब्जी की दुकान लगाती हैं।

खेल शिक्षक पप्पू राम पटेल ने बताया कि रायपुर में हुई प्रतियोगिता में बड़ी बहन प्रोति ने अंडर-19 में नॉकआउट मुकाबला खेल गोल्ड जीता। वह अब तक सीनियर प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर जीत चुकी हैं। अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरे नंबर की वहन प्राची ने सिल्वर मेडल जीता। यहां, अंडर-17 में शशि ने स्कूली जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर काशी का गान बढ़ाया। वहीं वाराणसी मंडल के पांच खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 में किशन राय, शुभम पर्मा, गौतम राय ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 में शिवकुमार पाल ने स्वर्ण, प्राची पटेल रजत, खशि पटेल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में प्रीति पटेल स्वर्ण पदक, संजना पाल ने रजत और अजीत ने ने कांस्य पदक जीता है। पप्पू राम पटेल बताया कि खेल में ज्यादातर गरीब घर के यच्चे आते हैं। उनके पास किताबों के लिए पैसे नहीं होते हैं। खेल पर खर्च करना दूर की बात है। बच्चे खेलना चाहते हैं, लेकिन अभिभावकों की मजबूरी उनकी राह में रोड़ा बन जाती है। 

एक युवा अजीत पाल ने संगोई गांव में अखाड़ा शुरू किया। उनकी मदद से खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। कोच अजीत की मेहनत से कई राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। अजीत ने बताया कि यह तीन साल से ट्रेनिंग दे रहे हैं। अब तक 150 बालक- चालिकाओं को ट्रेंड कर चुके हैं।

राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में खेलेंगे आशु और सुप्रीत
कैडेट वर्ग की राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता 21 जनवरी होती। यूपी टीम में वाराणसी से पूर्ण में खिलाड़ियों का चयन हुआ है। के लाल कुमार ने बताया कि आशु और सुप्रोत इंग्लिशिया लाइन के भारतीय शिक्षा मंदिर में अभ्यास करते हैं। दोनों खिलाड़ियों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें