तीन माह में मंदिर की निखरीं कलाकृतियां
तमिलनाडु के प्रख्यात आर्किटेक्ट आड़े कलम की देखरेख में 10 कारीगरों ने तीन महीने में मंदिर की आभा को निखार दिया है। मुतइया ने बताया कि मंदिर के आकर्षक रंग-रोगन के साथ ही जीर्ण पत्थरों व छोटे-छोटे मूर्तियों को ठीक कर उन्हें वास्तविक स्वरूप दिया गया है। रंग-रोगन के लिए करीब 20 मजदूर भी लगाए गए थे।
तमिलनाडु में तैयार हुए 6 स्वर्ण कलश
मां विशालाक्षी मंदिर के शिखर पर लगने वाले छह स्वर्ण जड़ित कलश लगाए जाएंगे। मुतइया ने बताया कि यह कलश तमिलनाडु के कुंभकोणम् में तैयार किया गया है। वहां के कारीगरों ने करीब दो माह में तैयार किया है।