फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छात्र के अपहरण की कोशिश...बेटे को बचाने पहुंचे पिता के साथ मारपीट, जानें वजह; भीड़ देख भागे मनबढ़

Fri, 28 Nov 2025 01:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: छात्रों में मारपीट का मामला इतना बढ़ गया कि मनबढ़ एक युवक का अपहरण करने पहुंच गई। पिता जब अपने बेटे को छुड़ाने पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चाैकी के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के पंचायती कुआं (कोनिया) इलाके में गुरुवार रात नाबालिग छात्रों के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक छात्र को उसी स्कूल के कुछ नाबालिग साथी हनुमान फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़कर जबरन ई-रिक्शा में बैठाकर कोनिया की ओर ले जा रहे थे।

विज्ञापन




संयोगवश छात्र के पिता उसी मार्ग से गुजर रहे थे और उन्होंने बेटे को जबरन ले जाते हुए देख लिया। छात्र के पिता ई-रिक्शा का पीछा करते हुए अंसाराबाद तक पहुंचे। वहां शोर मचाते हुए उन्होंने ई-रिक्शा रोक लिया, लेकिन तभी ई-रिक्शा में सवार नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावर नाबालिगों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को आदमपुर पुलिस चौकी ले गई। सरैया के हाजी कटरा निवासी छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे को जबरन साथ ले जा रहे किशोरों ने उनके साथ उनके बेटे की भी पिटाई की है। जिससे वह बदहवाश हो गया। 

इधर, मामला आदमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचते ही देखते ही देखते दोनों पक्षों से करीब 25-30 लोग जुट गए। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस सभी को आदमपुर थाने ले गई, जहां रात 10:30 बजे तक दोनों पक्षों की भीड़ मौजूद रही। 

इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि विवाद में शामिल सभी बच्चे एक ही स्कूल के छात्र हैं और नाबालिग हैं। स्कूल में खेलकूद के दौरान उनके बीच विवाद हुआ था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें