फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में अध्ययन: ओमिक्रॉन से बचाएगा कोविड प्रोटोकॉल, फेफड़े पर नहीं होता ज्यादा असर, जानिए कोरोना के नए वेरियंट के लक्षण

Sun, 26 Dec 2021 09:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में प्राणी विज्ञान विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे का कहना है कि  तेज जुकाम, थकान, जोड़ों में दर्द है तो यह नए वैरियंट ओमिक्रॉन के लक्षण है। इसके साथ ही गले में खरास और सिर दर्द भी लक्षण है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन की जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। बीएचयू में हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह परिणाम सामने आया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन अगर किया जाए तो ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचा जा सकता है। जिनमें संक्रमण हो रहा है, उनके फेफड़े पर संक्रमण का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू प्राणी विज्ञान विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने हाल ही में अफ्रीका और यूके में नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों पर अध्ययन किया है। उनके साथ हैदराबाद के वैज्ञानिक कुमार स्वामी थंगराज और उनकी टीम भी अध्ययन में शामिल रही।

उन्होंने बताया कि अध्ययन में जो परिणाम आया है, उसमें यह कि दूसरी लहर में अगर 100 लोग डेल्टा से संक्रमित हुए तो उसमें 16 से 18 लोग अस्पताल पहुंचे, जबकि ओमिक्रॉन में ब्रिटेन सहित अन्य देशों में दो से तीन लोगों को ही अस्पताल में जाना पड़ रहा है। अब तक जो मौतें ओमिक्रॉन से हुई हैं, उसमें सांस लेने में कठिनाई वाले अधिक हैं।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना से अलर्ट: मुंबई से लौटे व्यापारी और बीएचयू के डॉक्टर संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार

Trending Videos
विज्ञापन

एक ओमिक्रॉन मरीज तीन को कर सकता है संक्रमित

बीएचयू के जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे और उनकी टीम के सदस्य - फोटो : फाइल
प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि तेज जुकाम, थकान, जोड़ों में दर्द है तो यह नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षण है। इसके साथ ही गले में खरास और सिर दर्द भी लक्षण है। अगर ऐसा है तो कोरोना की जांच कराने के साथ ही खुद को होम आइसोलेशन में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए कि ओमिक्रॉन का अगर कोई एक मरीज संक्रमित हुआ है तो वह तीन लोगों को संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें