फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर शुरू हो जाएंगे कोविड अस्पताल, नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कोविड अस्पतालों में नए सिरे से सुविधाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस तरह की व्यवस्था की जा रही है कि मरीज को जरूरत पड़े तो 24 घंटे के भीतर कोविड अस्पतालों में भर्ती सुविधा शुरू हो जाए। एक टीम एक-एक कर सभी सरकारी कोविड अस्पतालों का दौरा कर रही है। ताकि समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएं।
विज्ञापन

इस समय बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर समेत आठ सरकारी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां कुल एक हजार से अधिक बेड हैं। हालांकि, अभी भर्ती मरीजों की संख्या बहुत कम है। आने वाले समय में तीसरी लहर के पीक पर होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है और किसी को अस्पताल जाना पड़े तो उसे तुरंत इलाज, जांच की सुविधा मिलेगी। कोविड फैसिलटी के लिए नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या और सह नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने सोमवार को ईएसआई हॉस्पिटल के बाद मंगलवार को बीएलडब्ल्यू, होमी भाभा कैंसर अस्पताल का दौरा किया।
यह हैं कोविड अस्पताल
सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल
होमी भाभा कैंसर अस्पताल लहरतारा
बीएचयू ट्रामा सेंटर
बीएलडब्ल्यू हॉस्पिटल
ईएसआईसी हॉस्पिटल
लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल, रामनगर
पंडित राजन मिश्रा डीआरडीओ हॉस्पिटल बीएचयू
सभी सरकारी कोविड अस्पतालों में इस तरह की तैयारी की जा रही है कि जरूरत पड़ने पर 24 घंटे के अंदर इसे शुरू कराया जा सके। फिलहाल दीनदयाल और बीएचयू अस्पताल में ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मूल्यांकन की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एके मौर्या, एडिशनल सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें