फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना मरीजों की संख्या में इधर फिर तेजी से बढ़ोत्तरी होने लगी है। तीन दिन से लगातार मरीजों की संख्या 100 से अधिक मिल रही है। मंगलवार को यह संख्या सवा सौ के पार पहुंच गई। सेंट्रल जेल में छह मरीज, शास्त्री अस्पताल रामनगर में चार लोगों के साथ ही मंगलवार को कुल 131 मरीज मिले जबकि बीएचयू में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है, चुनौती भी उतनी ही बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के साथ ही मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, बीएचयू, रामनगर अस्पताल सहित अन्य जगहों पर 3699 लोगों की जांच की गई। बीएचयू में भर्ती मंडुवाडीह निवासी 58 वर्षीय पुरु ष, अस्सी घाट निवासी 44 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। इसके अलावा सेंट्रल जेल में छह कैदी, शास्त्री अस्पताल, बीएचयू, गौतम गार्डेन शिवपुर, लहरतारा, शास्त्रीनगर कालोनी, गोपाल दास कालोनी, सिगरा, भेलूपुर, हनुमान फाटक, तुलसीदास कालोनी बीएचयू में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गोला दीनानाथ, भदवर, बीएचयू, हैदराबाद कालोनी बीएचयू, नई बस्ती पांडेयपुर में रहने वाले लोग संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को होम आईसोलेशन में 74 मरीज स्वस्थ हुए जबकि अस्पतालों में क्रोइ भी डिस्चार्ज नहीं किया गया। कुल 19899 मरीजों में 18770 डिस्चार्ज, 324की मौत के बाद अब 805 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें