वाराणसी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद अब अस्पतालों में पहले से अधिक निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में इनफेक्शन प्रीवेंशन कंट्रोल(आईपीसी) कमेटी की बैठक हुई, जिसमें अस्पतालों में संक्रमण कम करने को लेकर अधिक सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में आइएमए और नर्सिगिं होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। इसमें अस्पतालों में इलाज करने वाले डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही अन्य लोगों को पीपीई किट सहित अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाए जाने, अस्पतालों में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने, बॉयोमेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण यहां आने वाले मरीजों को जागरूक करते रहने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एडिशनल सीएमओ डॉ. पीपी गुप्ता, डॉ. संजय राय, डॉ. एके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय, डॉ. आरए सोलंकी, आईएमए सचिव डॉ. एसपी सिंह, नर्सिगिं होम एसोसिएशन से डॉ. अजीत सैगल, डॉ. आरएन सिंह, मेडिकल आफिसर डॉ. वाईबी पाठक, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. सौरभ प्रताप सिंह मौजूद रहे।