फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में वारदात

Mon, 26 Sep 2022 03:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गांव में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र की चीखपुकार सुनाकर बीचबचाव करने पहुंचे दो युवकों पर भी हमलावरों ने वार किया। 
विज्ञापन
चाकूबाजी में घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गांव में सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब स्कूल से घर लौट रहे 11वीं के छात्र पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र की चीखपुकार सुनाकर बीचबचाव करने पहुंचे दो युवकों पर भी हमलावरों ने वार किया। घटना में एक की हालत गंभीर है। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकूबाजी के एक आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


बसनी गांव निवासी इसरार (17) सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। वह सोमवार को विद्यालय से घर लौट रहा था। इसी दौरान बसनी गांव स्थित ननिहाल में रह रहे सद्दाम नामक एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर अपने सहयोगियों के साथ इसरार पर हमला कर दिया।

चाकू उसके हाथ में लगा और वह चीखने-चिल्लाने लगा। बीचबचाव करने पहुंचे इरफान (22) और अबरार (17) पर भी चाकू से हमला किया। अबरार के सीने में चाकू लगने के कारण हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां से मंडलीय अश्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के चाचा इलियास ने हमलावर सद्दाम, दाऊद, समशीर, नूर आलम सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बड़ागांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम और उसके सहयोगी दाऊद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें