फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री अनिल राजभर बोले: ओमप्रकाश राजभर जल्दी होंगे ऑल आउट, अखिलेश यादव को दी नसीहत

Mon, 26 Sep 2022 03:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

योगी सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष की ओर से निकाली जा रही यात्रा पर तंज कसा। कहा कि समाज को बांटने और तोड़ने वाले आज देश को जोड़ने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
पौधरोपण करते मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को वाराणसी में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रमुख अखिलेश पर निशाना साधा। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए अनिल राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष की ओर से निकाली जा रही यात्रा पर तंज कसा।

विज्ञापन


कहा कि समाज को बांटने और तोड़ने वाले आज देश को जोड़ने की बात कह रहे हैं। उन्हें (ओमप्रकाश) अपना और अपने लोगों का इतिहास जानने की जरूरत है। ओमप्रकाश राजभर का विकेट धीरे-धीरे गिरना शुरू हो गया है, जल्द ही वे ऑल आउट हो जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव मनगढंत बातें कर जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राजनीति में रहना है तो सच्चाई को स्वीकार करना होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब सदन चलता है तो  विपक्ष के लोग सड़क पर बैठते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें