आकांक्षा दुबे ने वीडियो में लगाए थे समर सिंह पर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
सलमान किन्नर ने कहा कि कहा कि आकांक्षा दुबे देश की बेटी है। वो एक कलाकार थी। सफल अभिनेत्री थी। उसका शोषण हुआ है। समर सिंह ने उसके साथ ऐसा किया। उसकी हत्या की गई है। आकांक्षा ने आत्महत्या नहीं की है। एक वीडियो में आकांक्षा ने कहा था कि मेरे साथ कुछ हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार होगा। इस बात का संज्ञान प्रशासन नहीं ले रहा है। सलमान किन्नर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की।
आकांक्षा दुबे और समर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि अपराधी को सजा होनी चाहिए, उसे फांसी की सजा मिले। उच्च न्यायलय से निवेदन है कि आकांक्षा और उसकी मां को न्याय मिलना चाहिए। आकांक्षा दुबे की हत्या की साजिश में कई लोग शामिल हैं। साजिश में शामिल लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। आकांक्षा दुबे की मां बयान अच्छे तरीके से दर्ज नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन आकांक्षा दुबे मौत में मामले में ध्यान नहीं दे रही है। सही से जांच नहीं कर रही है। हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग की।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर 17 मई को सुनवाई होनी है। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।